राजसमंद। राजसमंद में आमेट क्षेत्र के एक खेत में दस फीट लंबा अजगर आ गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने पास के खेतों से अजगर को आते देखा तो हड़कंप मच गया। अजगर मक्के की खड़ी फसल में छिप गया जिससे उसे पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जानिए फिर क्या हुआ ....
- राजसमंद में आमेट थाना क्षेत्र के सेलागुढ़ा में खेतों में रोज की तरह किसान काम कर रहे थे।
- महिलाएं मक्का कि फसल तोड़ रही थीं।
- तभी किसानों ने घास व सूखे पत्तों में सरसराहट महसूस की।
- किसानों ने देखा कि मोहनलाल कुमावत, परसराम कुमावत और भैरूलाल कुमावत के खेत में एक बड़ा अजगर उनकी ओर बढ़ा आ रहा है।
- यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। किसानों ने आवाज देकर एक दूसरे को बुला लिया।
- किसानों ने इसकी सूचना आमेट वन विभाग को दी जिस पर वनकर्मी बाबूलाल कुमावत वहां पहुंचे।
- तब तक अजगर मक्के की खड़ी फसल के नीचे छिप गया।
- इससे बाबूलाल को अजगर को तलाशने और पकड़ने में एक घंटा लग गया।
- किसानों ने अजगर को पकड़ने में उनकी मदद की।
- बाबूलाल ने बताया कि यह अजगर 10 फीट लंबा है।
- हाल में लगभग 30 से 35 अजगर इस क्षेत्र में पकड़ गए। अजगर को पकड़ कर अभ्यारण में छोड़ दिया जाता है।

No comments:
Post a Comment