Thursday, 13 October 2016

11 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी, आरोपियों ने रेप के बाद मारा रेजर

इटारसी/भोपाल. 8 महीने पहले गैंगरेप की शिकार हुई 11 साल की बच्ची ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। दरअसल, लड़की को डर था कि आरोपी जमानत के बाद उसे मार डालेंगे। वो उनके अश्लील इशारों से भी परेशान हो गई थी।ये है 11 साल की मासूम की दर्दनाक कहानी...



आरोपियों के डर से 11 साल की बच्ची ने खुद को लगाई आग, 8 महीने पहले हुआ था गैंगरेप
- मध्य प्रदेश में इटारसी के पथरौटा इलाके में 16 फरवरी 2016 को गांव के खेत में 6वीं की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ था ।
- कोर्ट में पेशी के बाद रेप विक्टिम ने अपने पिता से कहा था कि, वकील आरोपी लल्ला को भी छुड़वा देगा। कोर्ट में इतने सवाल पूछ रहा था। एक आरोपी तो पहले ही छूट गया।
- दहशत से भरी बच्ची ने कहा कि लल्ला जेल से बाहर आएगा और मुझे मार डालेगा। मैं उसके हाथ मरना नहीं चाहती। खुद को खत्म कर लूंगी।
- आखिरकार ऐसा ही हुआ। बुधवार की दोपहर हिमानी ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली।
- हॉस्पिटल में पिता बोले, मासूम बच्ची को समझाते थे हमें इंसाफ मिलेगा। परिवार और गांव वाले तुम्हारे साथ हैं, लेकिन बच्ची के मन से 8 महीने पहले की घटना का सदमा और डर खत्म ही नहीं हो रहा था।
आठ माह से परिवार परेशानी में

- 16 फरवरी की जिस शाम हिमानी लापता हुई थी। डायल 100 पर फोन लगाया तो जवाब मिला बच्ची की फोटो लेकर पथरौटा थाने आ जाओ।
- रात नौ बजे पिता और मां गांववालों के साथ बाइक से 10 किमी दूर थाने पहुंचे। यहां गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने कहा, हम देखते हैं।
- उसी रात 12.15 बजे एंबुलेंस रेप पीड़ित बालिका को इटारसी लाई। हॉस्पिटल से एक घंटे में थाने मेमो भेजा। पौने दो घंटे में पुलिस आई।
- घटना के 24 घंटे बाद भी बच्ची को होश नहीं आया। तब एसपी आशुतोष प्रताप सिंह का कहना था, मेडिकल रिपोर्ट में रेप होने के बारे में साफ राय नहीं है।
परिवार को खतरा लेकिन पुलिस ने नहीं दी सिक्युरिटी
- 18 फरवरी को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने पथरौटा थाना घेर लिया।
- माता-पिता विक्टिम को लेकर भोपाल हॉस्पिटल में हैं। घर में दो भाई-बहन अकेले हैं।
- पुलिस ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। तब रात में ही एक पुलिसकर्मी बाइक से गांव भेजा गया।
- 19 फरवरी को गांव में चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची। भोपाल में हिमानी को चार दिन बाद भी होश नहीं आया था।
- 20 फरवरी को पुलिस ने गांव के दो आरोपी शंकरलाल उर्फ लल्ला पिता रमेश यादव (20) और अनिल उर्फ छोटू पिता मांगीलाल यादव (24) की गिरफ्तारी का खुलासा किया।
- यह गिरफ्तारी होश में आई हिमानी के बयान पर हुई थी। विक्टिम की बहन की मांग है कि ऐसे दरिंदे को फांसी पर लटका देना चाहिए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, आगे पढ़ाई क्यों जारी नहीं रख पा रही है विक्टिम...

No comments:

Post a Comment