Thursday, 6 October 2016

फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी दिन, मात्र 1300 में मिल रहा ये 9850 रूपए का फोन

नई दिल्लीऑनलाइन शॉपिंग पोर्ट फ्लिपकार्ट की दी बिग बिलियन डेज सेल का आज आखिरी दिन है। फ्लिपकार्ट की यह दिवाली सेल आज रात 12 बजे खत्म हो रही है। इस सेल के दौरान कंपनी ने यूजर्स को कई आकर्षक ऑफर्स दिए है जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाले हैं। यदि आप आखिरी दिन शानदार ऑफर आपका इंतजार कर रहे हैं तो वो आ चुका है। आज यह कंपनी स्मार्टफोन, स्पीकर, हेडफोन, स्मार्ट वॉच, एलईडी टीवी, पावर बैंक जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर बिग डिस्काउंट दे रही है। इनमें सबसे आकर्षक ऑफर सैमसंग गैलेक्सी ऑन 5 पर है जिसके तहत इसे महज 1300 रूपए में खरीदा जा सकता है।
ये है ऑफरफ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy On 5 को महज 6990 रूपए में बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन की ऑरिजनल कीमत 9850 रूपए है। इसके साथ ही अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 5500 रूपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। इसका मतलब ये फोन आपको मात्र 1341 रूपए में ही मिल सकता है।


ये हैं खास फीचर्सगैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का एचडी टीएफटी डिस्पले स्क्रीन दी गई है। इसमें 1.2 गीगाहर्त्ज ऑक्टाकोर एक्सीनॉस 3475 चिपसेट, 1.5 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी, 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। इस फोन में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है। यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है तथा 2600 एमएएच की बैटरी से लैस है।
मोटो 360 सेकेंड जनरेशन पर भी है ऑफरफ्लिपकार्ट की इस सेल के आखिरी दिन मोटो 360 सेकेंड जेनरेशन मात्र 13999 रुपये में खरीदी जा सकती है। जबकि इसकी मार्केट प्राइस 22999 रुपये है।
सोनी एमडीआर310 एचपी पर भी है ऑफरसोनी के इस शानदार हेडफोन की वास्तिवक कीमत 2190 रूपए है जिसे इस सेल के दौरान महज 799 रूपए मे खरीदा जा सकता है।
ऐसे उठाएं ऑफर का लाभइस ऑफर के तहत आकर्षक डिस्काउंट का लाभ उठाते हुए प्रोडक्ट खरीदने के लिए आपको फ्लिपकार्ट पर जाएं और सर्च बार में (प्रोडक्ट का नाम) लिखें। इसके बाद जो पहला ऑफर आए उसे क्लिक कर दें। यहां से आप प्रोडक्ट को खरीद पाएंगे। यदि आप इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी करना होगा क्योंकि ये डिसकाउंट आज रात 12 बजे तक ही उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment