नई दिल्ली, श्रीनगर के पुराने शहर में गत् रात हिंसक झड़पों के दौरान पैलेट लगने से घायल एक किशोर की आज अस्पताल में मौत होने के बाद पुराने शहर में कर्फ्यू जारी है। घटना से श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में तनाव बढऩे के साथ ही कई जगह हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें दर्जनों लोग घायल हो गए।
स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने डाऊन-टाऊन व उसके साथ सटे इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। इसी बीच अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल और प्रशासनिक पाबंदियों की वजह से 92वें दिन भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
एक 12 वर्षीय बालक जुनैद अखून की कल रात सौरा अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराज गंज, मैसुमा और बटमालू थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
दिवंगत जुनैद के जनाजे में सैंकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। जनाजे के दौरान भी आजादी समर्थक नारे गूंजे। जनाजे से लौटते हुए कई युवकों ने वाहनों पर भी पथराव किया। उन्हें खदेडऩे के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लोगों को तितर-बितर कर दिया।

No comments:
Post a Comment