Sunday, 2 October 2016

मोजे और कमर में बंधे मिले 15 लाख, ट्रेन में पकड़ी फॉरेन करेन्सी


अजमेर- राजकीय रेलवे पुलिस ने विभिन्न देशों की मुद्रा सहित एक ट्रेन यात्री को धरदबोचा। उसने अपने पैरों पर करीब 15 लाख रुपए की विदेशी करेंसी (नोट) बांध रखे थे।

जीआरपी थानाप्रभारी सरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-सरायरोहिल्ला से ब्रांदा (गरीब रथ) की ओर जाने वाली ट्रेन अजमेर स्टेशन पहुंची।




इस दौरान जीआरपी गश्ती दल के हैडकांस्टेबल दिनेश जोशी, संजय मीणा और कांस्टेबल कौशल को कोच बी-7 में सवार अहमदाबाद निवासी भरत कोठारी (58) पुत्र चिमन भाई की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। तलाशी ली तो उसके पैरों पर विभिन्न देशों की करेंसी बंधी मिली। वह राशि के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह मिले विदेशी मुद्रा

जीआरपी के अनुसार कोठारी की तलाशी में चीन की मुद्रा युआन के सौ-सौ के 300 नोट मिले। इसी प्रकार न्यूजीलैंड डॉलर 5-5 के 50, मलेशियाई रिंगित के एक के 11, 5 के 3, 10 के 5, 50 के 46 एवं सिंगापुर डॉलर 5 के एक, 10 के 2, 50 के 83, 100 के 41 एवं 1000 के 4 नोट सहित अन्य देशों की मुद्रा मिली। जब्त मुद्रा की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment