धनबाद | धनबादरेल मंडल समेत देशभर के सभी कर्मियों के खाते में बुधवार से बोनस की राशि आनी शुरू हो जाएगी। सोमवार को संबंधित विभाग ने बैंकों को राशि का चेक जारी कर दिया है। क्रेडिट प्रक्रिया के बाद राशि पहुंचनी आरंभ हो जाएगी। यह क्रम शुक्रवार तक जारी रह सकता है। धनबाद रेल मंडल में 25 हजार कर्मियों को 44 करोड़ 87 लाख 75 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि भारतीय रेलवे में 13 लाख 22 हजार कर्मियों को 2373 करोड़ 12 लाख 22 हजार रुपए मिलेंगे।

No comments:
Post a Comment