Thursday, 6 October 2016

फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी को लेकर 17 वर्षीय छात्र गिरफ्तार


बडवानीमध्यप्रदेश के बडवानी जिले की वरला थाना पुलिस ने फेसबुक पर भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने पर बलवाड़ी के एक 17 वर्षीय छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।



सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुनील जॉली के मुताबिक शासकीय विद्यालय खुटवाड़ी में पदस्थ सहायक अध्यापक श्रवण राठौर के शिकायत आवेदन पर ग्राम बलवाड़ी में वेल्डिंग का काम करने वाले कक्षा 8 के 17 वर्षीय छात्र को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं और सूचना एवं तकनीक अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज कर सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कल कन्हैया शर्मा की फेसबुक वाल पर एक पोस्ट पर पाकिस्तान के पक्ष में तथा भारत के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसको लेकर उक्त समूह में जुड़े अन्य लोगों ने आपत्ति उठाई और देखते ही देखते सैकड़ो लोग कल रात को वरला थाने पर एकत्रित हो गए और उन्होंने भावनाओं को आहत करने वाले राष्ट्र विरोधी कृत्य किए जाने का हवाला देते हुए उसके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत आवेदन प्राप्त होने के बाद फेसबुक अकाउंट और पोस्ट की जांच की और कल देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया था।

No comments:

Post a Comment