मंगलवार सुबह भी पाकिस्तान ने अपनी 'करतूत' जारी रखी और नौशेरा के कलसियान में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
बारामूला में आतंकी हमला
रविवार रात करीब साढ़े दस बजे आतंकियों ने एके-47 और ग्रेनेड से हमला किया। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए आतंकी सेना के कैंप के अंदर घुसने की फिराक में थे, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने फौरन जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। शुरुआती फायरिंग के बाद ही सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए थे, जबकि एक जवान शहीद हो गया।
पंजाब के गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश
पंजाब के गुरदासपुर में दीनानगर इलाके की चक्करी पोस्ट के पास आधी रात को नौ संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना व बीएसएफ ने फायरिंग शुरू कर दी। संदिग्धों की गतिविधि इमेजिंग सेंसर्स में पकड़ में आई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान सुबह तक जारी रहा, लेकिन किसी संदिग्ध का पता नहीं चल सका।
पुंछ में फायरिंग
पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में सीमा पार से सुबह दस बजे के करीब भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। पाक सेना भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के साथ साथ रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार व राकेट दाग रहा है। भारतीय सेना के जवान भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे है, लेकिन इसके बाद भी पाक सेना द्वारा गोलाबारी लगातार जारी है।
संदिग्धों की हुई पहचान
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार देर रात हुए आतंकी हमले के दो संदिग्धों की पहचान हो गई है। दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक है और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय हनीफ अलियास हिलाल और 22 साल के अली बारामूला में हमला करने वाले हमलावर हैं।

No comments:
Post a Comment