Thursday, 6 October 2016

मानसून अभी गया नहीं...अक्टूबर में 4 इंच तक बारिश

अक्टूबर में इतनी बारिश इसलिए 

नागौर में मौसम सुहाना, 4 डिग्री गिरा पारा 

जयपुर में पांच घंटे कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश। 



मौसम विभाग के अनुसार यूं तो मानसून की विदाई सितंबर तक हो जानी चाहिए थी। लेकिन मानसून वापसी की ट्रफ (लाइन) पिछले एक सप्ताह से चूरू फलौदी में अटकी है। इसी से बारिश हुई। कुछ दिन और हो सकती है। 

जयपुर/नागौर | मानसूनकी विदाई की खबरों के बीच बुधवार को प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुके पारे में 11 डिग्री तक की गिरावट आई। अजमेर में सवा चार इंच (110.6 मिमी) पानी गिरा। जयपुर में दोपहर करीब 1 बजे से शाम 6 बजे तक 5 घंटे बारिश हुई। यहां करीब आधा इंच (13 मिमी) पानी गिरा। अधिकतम पारा बारिश के बीच 6 डिग्री तक गिर गया। उदयपुर, अलवर, शेखावाटी, कोटा में भी अच्छी बारिश हुई। हाड़ौती में फसलों को नुकसान पहुंचा। नागौर में मंगलवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री था, जो बुधवार को 29 डिग्री रह गया। 

No comments:

Post a Comment