Monday, 10 October 2016

कल जड़ेजा की वजह से भारत कों हुआ था 5 रनों का नुकसान, आज खुद जडेजा पड़े मुश्किल में

तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन भारतीय आल-राउंडर रविन्द्र जडेजा चेतावनी के बावजूद पिच के बीचों बीच (सुरक्षित क्षेत्र) दौड़ने के बाद न्यूज़ीलैण्ड के कोच माइक हेसन ने अंपायर को इंदौर टेस्ट की पिच का बचाव करने की सिफारिश की हैं.



भारत की बल्लेबाज़ी के दौरान रविन्द्र जडेजा पिच के बीचोंबीच (सुरक्षित क्षेत्र) दौड़ने कारण उन्हें मैच फ़ीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया हैं. इसके आलावा रविन्द्र जडेजा की गलती के कारण न्यूजीलैंड को तीसरे टेस्ट में मिले 5 पेनाल्टी रन भी मिले.

तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन भारत के 557/5 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैण्ड ने बिना कोई विकेट खोये 29 रन बना लिया हैं. न्यूज़ीलैण्ड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल (17) और टॉम लाथम (6) रनों पर नाबाद हैं.

जडेजा की 27 गेदों पर 17 रनों की पारी के दौरान अंपायर ब्रूस आक्सेनफोर्ड ने जडेजा को होल्कर, स्टेडियम इंदौर की पिच के बीच में दौड़ने के बाद चेतवानी दी थी.

इससे पहले कोलकाता टेस्ट में भी स्पिनर जडेजा को अपील के दौरान पिच पर दौड़ने के कारण 2 बार चेतावनी दी गयी थी.

न्यूज़ीलैण्ड के कोच हेसन ने कहा कि, “यह महत्वपूर्ण मैच है, ऐसे में अधिकारियों को पिच की अखंडता की सुनिश्चिता को बनाए रखन चाहिए.”

माइक हेसन ने कहा, “इस तरह के कार्यो से पिच खराब होती है,खिलाड़ी कों इस पर ध्यान देना चाहिए, फिर भी अगर वों नहीं मानते है तो इसके लिए एक नियम है, ऐसे में उन लोगो को बिलकुल बर्दाश्त करने की जरुरत नहीं हैं”.

“कुछ जगह फुटमार्क्स बन रहे हैं, निश्चित रूप से इसका फ़ायदा भारतीय गेंदबाजो को मिलेगा. लेकिन अब भी विकेट अच्छा नजर आ रहा है. मुझे उम्मीद है कि अंपायर्स विकेट को मेंटेन रखेंगे”.

इसी बीच हेसन, विराट कोहली (211) और अजिंक्य रहाणे (188) की शानदार बल्लेबाजी की प्रसंशा करना नहीं भूले. कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए शानदार 365 रनों को साझेदारी बनाई थी.

हेसन ने कहा उन्होंने हमें बड़े आराम से रौंद कर रख दिया.

हेसन ने कहा. “यह एक बहुत अच्छा ब्लूप्रिंट है, कि इस तरह की सतह पर किस तरह बल्लेबाज़ी की जाती हैं. हमारे सामने चुनौती होगी कुछ इसी तरह के प्रदर्शन कों दोहराने के लिए”

No comments:

Post a Comment