Wednesday, 5 October 2016

पहले 9 बार चाकू के वार से की हत्या, फिर रची अपहरण और फिरौती की साजिश

हाजीपुर/गोरौल.गोरौल थाने के सोंधो मुबारकपुर गांव के 16 वर्षीय विशाल की अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी अब सुलझ गई है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि जिस दिन उसके दोस्त उसे लेकर मुजफ्फरपुर गए थे उसी रात उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को गुमराह और अपने आप को बचाने के लिए ही अपहरण व फिरौती की साजिश रची।जानिए क्या है पूरा मामला...

विशाल को उसके दोस्त उमेश और उमाशंकर घर से बुलाकर फिल्म देखने मुजफ्फरपुर ले गए। वहां उनके साथ तीन और सकलदीप पासवान, नीरज कुमार और सुभाष कुमार शामिल हुए। फिल्म देखने से पहले सभी ने नशा के लिए कोई सीरप पीया। फिल्म देखकर सभी मुशहरी में किसी के रूम पर पहुंचे।



वहां विशाल से शकलदीप पासवान ने उधारी लिए गए 3 हजार रूपए देने को कहा। दोनों में बहस हुई। इसी दौरान उमेश ने चाकू से तीन वार उसपर किया। विशाल को घायल देखकर सभी डर गए और सोंचा की अगर इसे घर या अस्पताल लेकर जाएंगे तो आरोप उनपर आएगा। यह बात सोचकर उमेश और उमाशंकर ने चाकू से 6 और बार उसपर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण बताया

लाश को ठिकाने लगाने के बाद पांचों ने एक नई साजिश रची। उनलोगों ने विशाल के गरीब पिता से 20 लाख की फिरौती इसलिए मांगी ताकि नहीं देने पर जैसे आमतौर पर अपहरणकर्ता हत्या कर देते हैं वैसे ही विशाल के केस में भी हो। भूजा बेचने वाला पिता जिसके पास गांव आने के टिकट का भी पैसा नहीं वह 20 लाख लाता कहां से। शुरूआत में जब विशाल की लाश मिली तो पुलिस भी फिरौती नहीं दिए जाने पर हत्या समझ रही थी। बाद में फिरौती की रकम देने के दौरान दो अपराधी पकड़े गए तब जाकर इस मामले की परत खुली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला

गौरोल थाने के सौंधो मुबारकपुर गांव के विकास कुमार पिछले 29 सितम्बर से घर से गायब थे।वह उस दिन घर से बैंक में खाता खेालने के लिए निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने रात में काफी खोज बीन की। दूसरे दिन तक पता नहीं चलने पर उसके भाई ने गौरोल थाने में एक मामला दर्ज कराया था।

एसपी के निर्देश पर टीम का हुआ गठन

इस मामले में एसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। तीन दिनों के कारण इस कांड का उद्भभेदन कर लिया गया। इस मामले में सोंधो मुबारकपुर गांव के उमेश कुमार, सकलदीप पासवान, निरज कुमार, उमाशंकर कुमार और सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। छापेमार दल में गोरौल थाने के अवर निरीक्षक दिलीप कुमार, अवर निरीक्षक राम नरेश साह,चितरंजन चौधरी, संजय कुमार के अलावा पुलिस बल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment