सीतामढ़ी में आज सुबह करीब आठ बजे डीएसपी सदर के आवास के पास सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ झड़प व हाथापाई के बाद डीएसपी के हाउस गार्ड ने कारबाइन से हवाई फायरिंग की. इससे अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. इससे पहले एक स्थानीय युवक लखनदेई नदी में डूब गया. मौके पर एनडीआरएफ की टीम को नहीं बुलाए जाने से नाराज लोगों ने डीएसपी आवास के समीप सड़क जाम कर दिया.
गुस्साए लोग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर आगजनी कर सड़क किनारे वन विभाग के पौधे व बांस की जाली को उखाड़ने व जलाने लगे. डीएसपी आवास का एक गार्ड वहां पहुंच कर वीडियो बनाने लगा, जिससे लोग आक्रोशित हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार डीएसपी का हाउस गार्ड करीब आठ राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद आवास में घुस गया. फायरिंग के बाद आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के आवास पर पथराव भी किया.
मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ व कई थानो की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. कुछ ही देर के बाद एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने पर लोग शांत हुए. फिर सड़क जाम भी समाप्त हो गया.इस बाबत डुमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उधर नदी में डूबे युवक की एनडीआरएफ की टीम तलाश करने में जुटी है.
Saturday, 1 October 2016
सीतामढ़ी में लोगों पर कारबाईन से हुई हवाई फायरिंग, मची भगदड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment