Monday, 3 October 2016

सलमान पर जमकर बरसे नाना पाटेकर !




मुम्बई। उड़ी में सेना के बेस कैम्प पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया और उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने की बात कही। इन्ही हालातों के मद्देनजर फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPA) ने पाक कलाकारों पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।



लेकिन इस मसले पर बॉलीवुड दो भागों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का बचाव किया, तो दूसरी तरफ नाना पाटेकर ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई भी कलाकार देश से बढ़कर नहीं है। पाकिस्तानी कलाकारों पर फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिबंध लगाए जाने पर जब नाना पाटेकर से टिप्पणी मांगी गई, तो ने कहा, 'मेरे लिए पाकिस्तानी कलाकार और बाकी सब बाद में आते हैं, सबसे पहले मेरा देश है। देश के अलावा मैं किसी को नहीं जानता और ही जानना चाहूंगा। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं। देश के सामने हम कलाकारों की कोई कीमत नहीं है।'

अपरोक्ष रूप से सलमान खान पर निशाना साधते हुए नाना ने कहा, 'हमारे जवानों से बड़ा देश में कोई हीरो नहीं है। मैं सेना में ढाई साल रहा हूं, मैं जानता हूं कि हमारे जवान कितने बड़े हीरो हैं। हम अभिनेता तो उनके सामने बहुत मामूली लोग हैं। हम जो बोलते हैं उस पर ध्यान मत दीजिए। जो लोग पटर-पटर बोल रहे हैं उनकी उतनी औकात नहीं है। आप समझ गए होंगे कि मैं किसी बात कर रहा हूं। ऐसे लोगों की औकात नहीं है कि उनकी बात पर ध्यान दिया जाए।'

आपको बताते चलें कि सलमान खान ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तानी कलाकार कोई आतंकवादी नहीं हैं। वह भारत में काम करने तभी आते हैं, जब भारत सरकार उन्हें वीजा देती है। सलमान के इस बयान पर बवाल मच गया है। शिवसेना का कहना है कि सलमान जैसे कलाकारों को सबक सिखाने की जरूरत है।

No comments:

Post a Comment