ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी की नौसेना ने फ़ार्स की खाड़ी में उन युद्धक नौकाओं को जो सऊदी अरब के सैन्य अभ्यासों में भाग ले रही हैं, सचेत किया है कि वह ईरान की समुद्री सीमाओं के निकट न आएं।
सिपाहे पासदारान आईआरजीसी की नौसेना ने बुधवार को सऊदी अरब के सैन्य अभ्यास की प्रतिक्रिया में अपने बयान में कहा कि यह सैन्य अभ्यास स्पष्ट रूस से क्षेत्र में तनाव पैदा करने और फ़ार्स की खाड़ी में स्थाई शांति को नुक़सान पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं।
आईआरजीसी की नौसेना के बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब के माध्यम से होने वाले सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाली किसी युद्धक नौका को ईरान की जलसीमा में प्रविष्ट होने की अनुमति नहीं है और यदि किसी ने ईरान की जलसीमा का उल्लंघन किया तो उसके ख़तरनाक परिणाम सामने आएंगे।
बयान में कहा गया है कि आईआरजीसी और नौसेना, फ़ार्स की खाड़ी तथा हुरमुज़ जलडमरू मध्य की सुरक्षा स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बयान में कहा गया है कि फ़ार्स की खाड़ी, हुर्मुज़ जलडमरू और ओमान सागर की सुरक्षा को नुक़सान पहुंचाने के हर प्रयास का त्वरित व भरपूर जवाब दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment