नई दिल्ली। भारत-न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के तीसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जमाया। इससे पहले विराट ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इसी साल जुलाई में एंटीगा के मैदान पर भी दोहरा शतक जमाया था। इंदौर टेस्ट में 200 रन बनाते ही विराट कोहली भारत के इकलौते ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने भारतीय टेस्ट इतिहास में दो- दो दोहरे शतक जमाए हों.
बिना बल्लेबाज़ी किए न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में बना दिए थे 5 रन
तेंदुलकर और धौनी से कैसे पीछे रह गए कोहली ?
इंदौर में बल्लेबाज़ी करते हुए विराट कोहली 211 रन बनाकर आउट हो गए। बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने की बात कि जाए तो इसमें महेंद्र सिंह धौनी का नाम सबसे ऊपर आता है। धौनी ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नंबर आता है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का, सचिन ने 1999 में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए कीवी टीम के खिलाफ दोहरा शतक जमाते हुए 217 रन की पारी खेली थी। इस सूची में अब तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, क्योंकि इंदौर में कोहली 211 रन बनाकर आउट हो गए।
इंदौर में कोहली का 'डबल' धमाल, जमाया टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक
भले ही कोहली एक उपलब्धि के मामले में धोनी और सचिन से पीछे रह गए हो, लेकिन इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन कोहली ने रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 365 रन की साझेदारी की। भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी भारतीय जोड़़ी ने चौथे विकेट के लिए 300 या उससे ज़्यादा रन जोड़े हो।

No comments:
Post a Comment