Monday, 10 October 2016

देवेंद्र झाझड़िया बोले- सेना का करें सहयोग, न खरीदें चीन के उत्पाद

चूरू। रियो पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि जनता पाकिस्तान का सहयोग करने वाले चाइना के उत्पाद नहीं खरीदें। झाझड़िया रविवार को टाउन हाल में अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे।



उन्होंने कहा, पाक ने हमारे 18 जवान मारे लेकिन भारत के जवानों ने 38 पाक आतंकियों को उनकी ही जमीन पर मारकर दिखा दिया कि वे दुनिया में किसी से कम नहीं है। झाझड़िया ने कहा कि वे 14 साल से भारत का ध्वज लिए देश और विदेश में घूम रहे हैं।

इसकी आन, बान और शान को आज तक बरकरार रखा है। उन्होंने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए कहा कि चूरू से एक नहीं बल्कि सौ देवेन्द्र झाझड़िया निकलने चाहिए। झाझड़िया ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की और इसमें भाग लेने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment