Thursday, 6 October 2016

मोदी जी! हमारे जवान, जिन्होंने अपना खून दिया, आप उनकी दलाली कर रहे हैं :राहुल

नई दिल्ली.राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी के खिलाफ बयान दिया है। यूपी में 26 दिन चली किसान यात्रा खत्म होने के बाद दिल्ली पहुंचे राहुल ने गुरुवार को कहा, “जो हमारे जवान हैं। जिन्होंने अपना खून दिया है जम्मू-कश्मीर में। जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो। उनकी आप दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है। आप अपना काम कीजिए।” बता दें कि छह दिन पहले ही राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने ढाई साल में पहली बार पीएम जैसा काम किया है। और क्या कहा राहुल ने...
- राहुल ने कहा, “आपने सबसे बैंक अकाउंट का वादा किया, लेकिन उन अकाउंट्स में पैसे नहीं है, आपके सारे वादे झूठे थे। ये देश मोदी जी से इंसाफ चाहता है और ये उनकी जिम्मेदारी है, कहां हैं 15 लाख कहां हैं आपके सारे वादे।”
- राहुल ने कहा कि किसानों, मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों और सेना के साथ न्याय करना चाहिए। मोदीजी से देश की जनता इंसाफ चाहती है। मोदी को जो काम करने चाहिए थे, वे उन्हें नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप, हिंदुस्तान में स्वच्छता अभियान, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे कई वादे किए थे। लेकिन इनमें से कोई भी काम मोदी सरकार ने नहीं किया है। वह दो चीजें जरूर कर रहे हैं। पहला- एक हिंदुस्तानी को दूसरे से लड़ाने का और दूसरा- लोगों को बांटने का
- राहुल ने यह भी कहा कि हरियाणा में जाटों और गैर-जाटों को लड़ाया जा रहा है। गुजरात में पाटीदारों को लड़ाया जा रहा है। पाटीदार समाज की महिलाओं का कहना है कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया है। इससे पहले कभी महिलाओं की इस तरह से पिटाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुसलमानों को लड़ा रहे हैं। इससे देश की प्रगति नहीं हो रही है। देश को बांटने का काम नहीं चलने दिया जाएगा।
राहुल की यात्रा के दौरान हंगामा
- अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी भैरों मंदिर भी गए लेकिन वहां कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।
- हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के सपोर्टर्स के बीच जमकर हाथापाई हुई और लाठियां चलीं।

किसान यात्रा के दौरान राहुल के निशाने पर रहे पीएम
- यूपी में अपना खोया जनाधार वापिस पाने की कोशिशों के तहत राहुल ने किसान यात्रा की शुरूआत की थी। हालांकि वह लगातार पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे।
- सहारनपुर में राहुल ने कहा था कि बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की परेशानियां खत्म नहीं होंगी।
- 26 दिनों तक चलने वाली इस किसान यात्रा की शुरूआत देवरिया के रुद्रपुर गांव से हुई। यहां राहुल ने लोगों के साथ खाट पर चर्चा की। इसके लिए 2000 खाटों का इंतजाम किया गया था। हालांकि जैसे ही राहुल की सभा खत्म हुई लोगों ने सभी खाटें लूट लीं।
यात्रा के दौरान 48 जिलों में गए राहुल
-किसान यात्रा के दौरान राहुल ने 48 जिलों और 57 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।
-राहुल ने 26 खाट सभाएं, 700 से ज्यादा मीटिंग प्वाइंट पर छोटी-छोटी सभाएं कीं।

No comments:

Post a Comment