Tuesday, 4 October 2016

आज राष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलेंगे सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग

आज राष्‍ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलेंगे सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग पांच दिनों के लिए भारत आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री आज भारत के राष्‍ट्रपति, प्रणब मुखर्जी व प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी से मिलकर दि्वपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली - सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग व्यापार एवं निवेश समेत अनेक क्षेत्रों के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक गहरा करने लक्ष्य के तहत अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन यानि मंगलवार को वे अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी हो चिंग और प्रमुख मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी आया हुआ है। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे और दोनों नेता दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर दि्वपक्षीय वार्ता करेंगे। ली राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे और भारत में रह रहे सिंगापुर के नागरिकों द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी।

बता दें कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग अपनी इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे। उनके स्वागत में प्रधानमंत्री मोदी ने भोज का आयोजन किया है जिसमें वे शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान ली भारत के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग और सिंगापुर के बौद्धिक संपदा कार्यालय के बीच औद्योगिक संपदा में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही दो अन्य समझौता ज्ञापन- असम में पूर्वोत्तर कौशल विकास केंद्र की स्थापना और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन सर्विसेज तथा राष्ट्रीय प्रतिभा विकास निगम और सिंगापुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन एंड सर्विसेज के बीच प्रतिभा विकास के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षर होगा। इसके बाद ली दो दिनों के लिए राजस्थान के उदयपुर जाएंगे और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करेंगे।

आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे श्रीलंका के पीएम रनिल विक्रमसिंघे

No comments:

Post a Comment