Sunday, 2 October 2016

पाक बॉर्डर के पास से पकड़ा गया संदिग्ध, पूछताछ जारी


बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के बॉर्डर के चौहटन थाना इलाके में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। युवक सीमावर्ती धनाऊ गांव में घूमता हुआ पाया गया। सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।



जानकारी के मुताबिक, युवक अपना सही पता नहीं बता रहा है। वह कभी पंजाब तो कभी हरियाणा बता रहा है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर जारी अलर्ट के बाद सेना मुस्तैद हो गई है। पाकिस्तान की तरफ से कभी भी जवाबी हमला हो सकता है, जिसको लेकर सुरक्षा बल अलर्ट पर है।

No comments:

Post a Comment