भारत-पाक में तनाव के बाद भी समय से चली थार एक्सप्रेस तनाव के बावजूद दोनों देशों को जोड़ने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन बीती रात एक बजे अपने निर्धारित समय पर जोधपुर से रवाना हुई।
नईदुनिया ब्यूरो, जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आए तनाव के बावजूद दोनों देशों को जोड़ने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन बीती रात एक बजे अपने निर्धारित समय पर जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से रवाना हुई। हालांकि इस बार इसमें जाने वालों पाकिस्तानी ज्यादा थे। अब शनिवार को यह ट्रेन पाकिस्तान से लौटेगी। इसके लिए बाड़मेर स्थित मुनाबाव स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतमाज किए गए हैं और किसी भी अनजान व्यक्ति को स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
थार एक्सप्रेस जोधपुर से कराची तक जाती है। यह ट्रेन हर शुक्रवार रात एक बजे यहां से रवाना होती है और भारत में इसका आखिरी स्टेशन बाड़मेर में मुनाबाव है। वहां से रवाना होकर यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है, जहां पहला स्टेशन खोखरापार है।

No comments:
Post a Comment