नई दिल्ली। ओला ने ग्राहकों की परेशानी को दूर करते हुए ऑफलाइन बुकिंग सर्विस की शुरुआत की है।
कंपनी ने कहा कि मेट्रो शहरों में रहने वाले उन लोगों के लिए यह सर्विस शुरू की है, जो अपने फोन में इंटरनेट नहीं चला पाते हैं। ग्राहकों को ऑफलाइन बुकिंग के लिए अपनी लोकेशन डिटेल मेसेज के जरिए ओला को भेजने होगी और इसके जवाब में कंपनी ग्राहक को टैक्सी ड्राइवर की डिटेल भेजेगी। इसके बाद कस्टमर ड्राइवर को फोन कर कैब बुला सकेगा।
कंपनी ने कहा कि इस फीचर को अब औपचारिक तौर पर पूरे देश में लॉन्च किया गया है और इससे पहले इसे नागपुर और इंदौर में पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर इसे लॉन्च किया गया था।

No comments:
Post a Comment