मुंबई: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आ चुकी वरुण धवन और आलिया भट्ट की हिट जोड़ी इन दिनों फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग में बिजी हैं। बिजी शेड्यूल से वक्त निकल कर वरुण बीते बुधवार गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ डिनर डेट पर गए। जोड़ी को बांद्रा स्थित हक्कासन रेस्त्रां के बाहर कुछ दोस्तों के साथ स्पॉट किया गया। वरुण इस दौरान टी-शर्ट जीन्स पहने कैजुअल लुक में दिखे। वहीं, नताशा ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। साथ मनाते हैं हॉलिडे...
खबरों की माने तो अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी वरुण धवन जब भी शहर में होते वो नताशा के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते। दोनों साथ में कई ट्रिप्स पर भी जा चुके हैं। आखिरी बार इन्हें मालदीव में हॉलिडे मनाते हुए देखा गया था। वैसे, वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा के साथ रिश्ते की बात अब तक कबूली नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि वे सिंगल नहीं हैं।

No comments:
Post a Comment