मुंबई। वैसे तो दिशा पटानी पहले ही टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं और अब अपनी फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से भी दर्शकोंं का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इस फिल्म में उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई है और इसके जरिए वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर भी लोगों के बीच अपनी पहचान बना ली है।
तभी तो जब दिशा हैदराबाद में एक ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग के लिए पहुंचीं तो उन्हें पहली बार स्टारडम का स्वाद चखने को मिला। उनकी एक झलक पाने को भारी भीड़ स्टोर के आस-पास मौजूद थी। स्टोर की तरफ बढ़ते हुए लोग उनसे हाथ मिलाने लगे, उनका स्वागत करने लगे।

No comments:
Post a Comment