Thursday, 6 October 2016

दिल्ली एम्स के डॉक्टर करेंगे अंडरव‌र्ल्ड डॉन छोटा राजन का इलाज

 नई दिल्ली : पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष सीबीआइ अदालत ने अंडरव‌र्ल्ड डॉन छोटा राजन को हृदय की बीमार का इलाज एम्स के डॉक्टरों से कराने की इजाजत दे दी है। एम्स के डॉक्टरों का पैनल उसका इलाज करेगा।



न्यायाधीश विनोद कुमार ने सोमवार को जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि वह एम्स के डॉक्टरों से छोटा राजन का इलाज कराने की व्यवस्था करे। याचिका में राजन की तरफ से कहा गया था कि उसने वर्ष के प्रारंभ में अपनी बीमारी का इलाज एम्स के डॉक्टरों से कराने की अपील की थी, जिसे यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि तिहाड़ में मौजूद डॉक्टर उसका अच्छा इलाज करने में सक्षम हैं। तिहाड़ प्रशासन ने इलाज करने के बजाए उसके मामले को और बिगाड़ दिया है। वह कई बीमारियों से ग्रसित है। उसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जरूरत है, जो तिहाड़ जेल के अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2011 में उसकी बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके अलावा उसे हार्निया और नाक से खून निकलने की बीमारी भी है।

No comments:

Post a Comment