घर का कुत्ता भी नहीं कहता शाहरुख़ को आइकॉन, सुनिये कौन कह रहा है येशाहरुख़ ने आगे कहा कि उनके लिए आइकॉन का मतलब मोहम्मद अली , अमिताभ बच्चन और मिल्खा सिंह जैसे लोग हैं।
मुंबई। शाहरुख़ खान को इस साल के ' आइकॉन ऑफ़ द ईयर ' के अवार्ड से नवाज़ा गया है लेकिन किंग खान अपने लिए दिए गए इस ख़िताब को सही नहीं मानते। बदले में ऐसा कुछ कह गए हैं कि आप सुन कर हैरान हो जाएंगे।
दरअसल एक लीडिंग फ़िल्मी मैगजीन ने शाहरुख़ खान को इस ' ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ द ईयर ' अवार्ड के लिए चुना लेकिन बुडापेस्ट में होने के कारण शाहरुख़ अवार्ड लेने पर्सनली नहीं आ सके। बदले में उन्होंने एक वीडियो स्पीच भेज दी। स्पीच में किंग खान ऐसा कुछ कह गए कि आप भी सुन कर ताज्जुब करेंगे। अपने को खुद से छोटा बता कर शाहरुख़ खान ने बताया कि दरअसल वो अपने को ब्लोबल आइकॉन मानते ही नहीं। शाहरुख़ ने कहा" ना तो मेरे घर का कुत्ता ये मानता है कि मैं ग्लोबल आइकॉन हूं , ना घरवाले और ना ही दोस्त।" शाहरुख़ ने आगे कहा कि उनके लिए आइकॉन का मतलब मोहम्मद अली , अमिताभ बच्चन और मिल्खा सिंह जैसे लोग हैं। किंग खान ने बड़े ही मजे ले ले कर कहा कि एक आइकॉन की तरफ से सिर्फ लड़कों और मर्दों को सन्देश है क्योंकि वो फीमेल्स को गूंगे-बहरे की तरह पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा ही सारे ग्लोबल आइकॉन करते हैं।
शाहरुह सचमुच बुडापेस्ट की कड़ाके की सर्दी को भगाने के लिए मजाकिया लहजे में सन्देश दे रहे थे या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन गले में मफलर और कनटोप के साथ छेड़छाड़ करते हुए वो ठण्ड दूर करने की कोशिश तो जरूर कर गए।

No comments:
Post a Comment