Sunday, 9 October 2016

जूते नहीं पहने तो दिव्यांग स्टूडेंट से टीचर ने सैंडल कंधे पर रखवाकर चक्कर लगवाए

शामली (मुजफ्फरनगर). दिव्यांग स्टूडेंट स्कूल शूज की बजाए सैंडल पहनकर क्लास में पहुंचा। इससे टीचर इतनी खफा हुईं कि उन्होंने सैंडल उतरवाए। स्टूडेंट से उन्हें कंधे पर रखकर क्लास रूम के चक्कर लगाने को कहा। घटना के बाद से स्टूडेंट दहशत में है। उसके पिता ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये स्टूडेंट पैर में चोट की वजह से स्कूल शूज पहनकर क्लास में नहीं गया था। क्या है मामला...
- घटना शामली के डांगरोल गांव के एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को हुई।

- तन्मय सिंह इस स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता है। उसके पैर में चोट थी। शूज पहनने पर पैर में तकलीफ ज्यादा हो रही थी। इसलिए वो सैंडल पहनकर क्लास में पहुंचा।
- तन्मय के पैरों में सैंडल देखकर टीचर अरुणा सिंह बेहद नाराज हो गईं।
- आरोप है कि अरुणा ने तन्मय के सैंडल उतरवाए। फिर उससे सैंडल कंधों पर रखकर क्लास रूम के चक्कर काटने को कहा।
पिता ने क्या कहा?
- तन्मय के पिता वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि घटना के बाद जब तन्मय स्कूल बस से घर लौट रहा था तो दूसरे बच्चों ने उसका मजाक उड़ाया। 
- इससे आहत तन्मय की तबीयत बिगड़ गई। वीरेंद्र के मुताबिक, उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दी है।
क्‍या कहना है पुलिस का?
- मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर भूषण वर्मा का कहना है कि मामला एक प्राइवेट स्कूल का है। उन्हें टीचर द्वारा स्‍टूडेंट को टॉर्चर करने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment