जासं, लुधियाना :दहेज के लिए विवाहिताओं का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन सेल पुलिस ने दो ससुरालियों के खिलाफ दो पर्चे दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
पहले मामले में पुलिस ने सूरज नगर निवासी रविंदर कौर की शिकायत पर संगरूर के गांव ढींढसा निवासी पति गुरप्रीत सिंह तथा सास गुरमेल कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि अक्टूबर 2015 में उसकी शादी आरोपी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
दूसरे मामले में पुलिस ने गांव थ्रीके निवासी सीमा रानी की शिकायत पर नीलों कलां निवासी पति रिशी कुमार, ससुर प्रमोद कुमार तथा सास कृष्णा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि फरवरी 2012 में उसकी शादी आरोपी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपियों ने और दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

No comments:
Post a Comment