Monday, 3 October 2016

पाकिस्तान चले जाएं सलमान, शाहरुख और आमिर: साध्वी प्राची

नई दिल्लीसाध्वी प्राची ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रही तल्खी के बीच पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी कला को अपने देश में ही दिखाएं, और अगर इन कलाकारों के प्रति सलमान, शाहरुख व अमिर खान सहित अन्य को हमदर्दी है तो वे भी पाकिस्तान चले जाएं। हमारे देश का खाकर पाकिस्तान से हमदर्दी नहीं चलेगी।



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबलपुर प्रवास पर आई साध्वी प्राची ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि यह बात ठीक है कि पड़ोसी से मिलकर रहना चाहिए, लेकिन यदि पड़ोसी बदमाश हो तो उसे सबक सिखाना भी जरूरी है, क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं।

No comments:

Post a Comment