Tuesday, 11 October 2016

टशन की रेस में BMW जलकर राख, युवक कार में फंसा, फिर भी दौड़ती रही

मोहालीबीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर में टशन की रेस ने एक्टिवा सवार एक युवक की जान ले ली, जबकि उसका दूसरा साथी पीजीआई में एडमिट है। हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू में आग लग गई और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस बीएमडब्ल्यू गाड़ी के नंबर सीएच-39 टी-2182 के आधार पर मालिक की तलाश करने में जुटी है। कैसे हुआ एक्सीडेंट.


- मृतक युवक की पहचान गगनदीप के रूप में हुई है, जबकि घायल चमकौर सिंह पीजीआई में एडमिट है। दोनों संगरूर के गांव सरों के रहने वाले हैं।
- आमने-सामने की टक्कर में एक्टिवा सवार एक युवक तो वहीं गिर गया, जबकि दूसरा गाड़ी में फंस गया।
- एक्टिवा और युवक कार के नीचे फंसे हुए थे और गाड़ी फुल स्पीड पर दौड़ रही थी।
- कार एक्टिवा को अपने साथ करीब आधा किलोमीटर आगे तक घसीटती हुई ले गई।
- मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 50 मीटर दूर जाकर युवक साइड में गिर गया, लेकिन कार नहीं रुकी। कार के आगे एक्टिवा फंसी थी।
- 200 मीटर दूर जाकर उसकी पेट्रोल की टंकी टूट गई, जिसमें से पैट्रोल नीचे गिरने लगा। इस कारण एक्टिवा ने आग पकड़ ली।
-देखते ही देखते अाग कार तक पहुंच गई और दोनों ही वाहन कुछ ही समय में जल गए।
- मौके पर माैजूद लोगों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार के बिल्कुल बराबर एक और कार आ रही थी। दोनों बहुत ही तेजी से आ रहे थे।
- देखने में ऐसा लग रहा था कि जैसे दोनों कारों में रेस लग रही हो। इतने में ही एक्टिवा चालक बीएमडब्ल्यू कार के सामने आ गया और दोनों में टक्कर हो गई।
आधा किलोमीटर पीछे मिले एक्टिवा सवारों के जूते ...
- घटना के बाद जहां पर जले हुए कार व एक्टिवा मिले टक्कर उससे करीब आधा किलोमीटर पीछे हुई थी।
- घटनास्थल के करीब आधा किलोमीटर पीछे दोनों एक्टिवा सवार युवकों का एक-एक पैर का जूता मिला।
- साथ ही वहां सर साइड में डिवाइडर पर एक्टिवा की सीट टूटी हुई पड़ी मिली।
- टक्कर होने व क्षतिग्रस्त वाहनों के रूकने की जगह के करीब आधा किलोमीटर एरिया के बीच एक्टिवा के टूटे हुए स्पेयर पार्ट्स पड़े हुए मिले।
- इसके अलावा सड़क पर भी गाड़ी व एक्टिवा के घसीटने के निशान थे।

रोड पर स्थित ठेके से निकले थे एक्टिवा चालक ...

- मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों एक्टिवा चालक रोड पर स्थित ठेके से निकले थे।
वहां से दोनों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 की ओर रांग साइड से ही जाना शुरू किया।
- जब एक्टिवा चालक रोड पर बने हुए अवैध कट के बाद पहुंचे तो आगे से बहुत तेज बीएमडब्ल्यू आ रही थी।
- एक्टिवा के अचानक सामने आने से बीएमडब्ल्यू ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने अपनी कार एक्टिवा के ऊपर ही चढ़ा दी।

No comments:

Post a Comment