बीएसएनएल ने फेस्टिवल सीजन में अनलिमिटेड डाटा व फ्री कॉलिंग के ऑफरों की झड़ी लगा दी है। निगम ने एक नहीं बल्कि कई बंपर ऑफर निकाले हैं। पहली अक्तूबर को निगम के स्थापना दिवस पर देशभर में नए ब्राडबैंड कांबो प्लान ने इंटरनेट के साथ ही कॉलिग की फ्री सुविधा को लांच कर दिया गया है। आइए जानते हैं-
इसके अलावा अनलिमिटेड डाटा कूपन प्लान भी लांच किए हैं। इंटरनेट स्पीड को भी बढ़ा दिया है। निगम ने न्यूनतम स्पीड को 512 केवीपीएस से बढ़ाकर एक एमबीपीएस कर दिया है। जीएम बीएसएनएल ने प्रेस वार्ता में इन आकर्षक ऑफरों की जानकारी दी। आगे जानिए कौन सा प्लान है आपके लिए-
निगम ने 1199 रुपये का ब्राडबैंड कांबो प्लान लांच किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ देशभर में फ्री कॉलिंग की सुविधा का आनंद भी ग्राहक उठा पाएंगे।
पुराने ब्राडबैंड उपभोक्ता भी इस प्लान को अपना सकते हैं। साथ ही 249 रुपये में नया ब्राडबैंड कनेक्शन लांच किया है। यह ऑफर छह माह बाद 499 रुपये के प्लान में कनवर्ट हो जाएगाइसमें एक जीबी तक उपभोक्ता दो एमबीपीएस स्पीड का आनंद ले सकेंगे। एक जीबी इस्तेमाल करने के बाद भी उपभोक्ता को एक एमबीपीएस स्पीड मिलेगी।
वहीं, मात्र 49 रुपये में नया लैंडलाइन कनेक्शन बीएसएनएल एक्सपीरियंस नाम से निगम ने जारी किया है। इसमें रात्रि नौ बजे से सुबह सात बजे तक किसी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग व रविवार को दिनभर निशुल्क कॉलिंग सुविधा मिलेगी।
वहीं, पहली दफा अनलिमिटेड डाटा कूपन भी निगम ने लांच किए हैं।

No comments:
Post a Comment