Tuesday, 11 October 2016

LIVE: 474 रन चेज करने उतरी न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, लाथम 6 रन पर आउट

इंदौर.टीम इंडिया के 474 रन के टारगेट को चेज करने उतरी न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी इनिंग में 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन (9) और मार्टिन गुप्टिल (2) क्रीज पर हैं। इससे पहले दूसरी इनिंग में भारत ने चेतेश्वर पुजारा (101) की नॉटआउट सेन्चुरी और गौतम गंभीर (50) की हाफ सेन्चुरी के दम पर 3 विकेट पर 216 रन बनाकर इनिंग डिक्लेयर की।


 4 साल बाद गंभीर की टेस्ट में फिफ्टी...
- गौतम गंभीर ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए 29 और 50 रन की इनिंग खेली। टेस्ट में ये उनकी 22वीं हाफ सेन्चुरी है, जो चार साल बाद आई।
- उन्होंने पिछली हाफ सेन्चुरी 5 दिसंबर, 2012 को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। तब गंभीर ने 60 रन बनाए थे।
- वहीं, 6 साल से वो टेस्ट में सेन्चुरी नहीं लगा पाए हैं। 17 जनवरी, 2010 को गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ चंटगाव में 116 रन की इनिंग खेली थी।
- इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने 148 बॉल पर 101 रन बनाकर अपना 8वां टेस्ट शतक लगाया।
चौथे दिन का खेल
- भारत ने 276 रन की लीड के साथ चौथे दिन आगे खेलना शुरु किया और लंच तक 2 विकेट खो दिए।
- भारत को दिन का पहला झटका मुरली विजय के रूप में लगा। विजय 19 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।
- इसके बाद तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हुए गौतम गंभीर ने मैदान पर वापसी की और कई बढ़िया शॉट्स लगाए।
- लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे गंभीर ने तेजी से रन बनाते हुए 55 बॉल में अपनी 22वीं टेस्ट हाफ सेन्चुरी लगाई।
- हालांकि, इसकी अगली बॉल पर ही वो अपना विकेट खो बैठे। 50 रन के निजी स्कोर पर उन्हें जीतन पटेल ने गुप्टिल के हाथों कैच आउट करवाया।
- गंभीर के बाद चेतेश्वुर पुजारा ने 98 बॉल पर अपनी हाफ सेन्चुरी पूरी की।
- कप्तान विराट इस इनिंग में कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर जीतन की बॉल पर आउट हुए।
आर. अश्विन के नाम रहा तीसरा दिन
- तीसरा दिन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। उन्होंने कुल 8 विकेट लिए।
- बॉलिंग से 6 विकेट लिए और 2 बैट्समैन को रन आउट किया।
- अश्विन सबसे तेजी से 20 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं।
- उन्होंने हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा जिन्होंने एक इनिंग में 20 बार 5+ विकेट लेने का रिकॉर्ड 59 टेस्ट खेलने के बाद बनाया था।
- सीरीज में अश्विन के 20 विकेट हो गए हैं। पहले टेस्ट में अश्विन ने 10, दूसरे में 4 विकेट लिए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें: आंकड़ों के हिसाब से इंदौर टेस्ट में क्या हुआ और क्या रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट...


No comments:

Post a Comment