Sunday, 9 October 2016

LIVE IND vs NZ : टेस्ट में रहाणे ने खेली बेस्ट इनिंग, विराट डबल सेन्चुरी के करीब

इंदौर.भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 434 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (190) और अजिंक्य रहाणे (157) क्रीज पर हैं। रहाणे ने तीसरे दिन के पहले सेशन में टेस्ट करियर की 8वीं सेन्चुरी लगाई। ये उनके करियर का बेस्ट स्कोर है। वहीं, विराट कोहली भी टेस्ट करियर की दूसरी डबल सेन्चुरी के करीब हैं। विराट-रहाणे की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
- पहले दिन 100 रन पर ही टीम इंडिया के तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट और उप-कप्तान रहाणे ने क्रीज पर मोर्चा संभाला।
- दोनों आते ही ऐसे जमें कि न्यूजीलैंड के बॉलर्स विकेट के लिए तरह गए। पहले दिन के अंत कर विराट 103* रन और रहाणे 79* रन पर नॉटआउट लौटे।

- दूसरे दिन क्रिकेट फैन्स दोनों से जिस तरह के खेल की उम्मीद कर रहे थे, विराट-रहाणे ने बिल्कुल वैसा ही किया।
- दिन के पहले सेशन में रहाणे ने अपनी सेन्चुरी पूरी की। इसके बाद दोनों प्लेयर्स अटैकिंग मूड में आ गए।
- दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 300 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
ऐसा रोमांचक है दूसरे दिन का खेल...
- अजिंक्य रहाणे ने 210 बॉल में 100 रन पूरे कर अपने टेस्ट करियर की 8वीं सेन्चुरी लगाई।
- लंच के पहले तक दोनों के बीच 463 बॉल में 250 रन की पार्टनरशिप हो चुकी थी।
- लंच तक भारत ने विराट (149) और रहाणे (124) की पारी की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए।
- विराट और रहाणे ने 551 बॉल पर 300 रन की पार्टनरशिप पूरी की।
आंकड़ों में इंदौर टेस्ट
- दूसरी बार भारत के नंबर 4 और 5 बैट्समैन ने 150+ स्कोर बनाया। इससे पहले 2003-04 में सचिन तेंडुलकर ने 241* और वीवीएल लक्ष्मण ने 178 रन बनाए थे।
- विराट बतौर कप्तान एक साल में दो बार 150+ स्कोर बनाने वाले चौथे कप्तान बने। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावसकर और अजहरुद्दीन ऐसा कर चुके हैं।
- पिछले 9 में से 6 बार अजिंक्य रहाणे अपनी हाफ सेन्चुरी को सेन्चुरी में बदल चुके हैं।
- बतौर कप्तान विराट कोहली ने भारत में पहली टेस्ट सेन्चुरी लगाई।
प्लेइंग इलेवन
इंडिया :गौतम गंभीर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्वनि, रिद्धिमन साहा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
न्यूजीलैंड :टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, जॉन वेटलिंग, जीतन पटेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

No comments:

Post a Comment