भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। सात विकेट पर 128 रनों से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जीतन पटेल और बी.जे. वाटलिंग ने मिलकर कीवी पारी को संभाला है।
हालांकि अभी भी टीम इंडिया की स्थिति टेस्ट में मजबूत है। दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट झटके थे, जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले थे। टीम इंडिया ने पहली पारी में 316 रन बनाए हैं।

No comments:
Post a Comment