Tuesday, 15 November 2016

ATMs से निकलने लगे 2000 के नोट, नोटों को बदलने में 50 दिन के बजाए लगेंगे 4 महीने

इंदौर/ नई दिल्ली.500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से परेशान लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। मंगलवार से कुछ एटीएम पर 2000 के नए नोट निकलने लगे हैं। चुनिंदा जगहों पर 500 के नए नोट भी निकलने लगे हैं100 रुपए के कैश का भी फ्लो बढ़ा है। देश में एटीएम से 2000 का पहला नोट भोपाल में रामचंद्र राव नाम के एक शख्स को मिला। उधर, नोटों को बदलने को लेकर कहा जा रहा है कि पूरी प्रॉसेस में 50 दिन नहीं, करीब 4 महीने का वक्त लगेगा। नए नोटों को लेकर सवाल-जवाब...


मौजूदा बैंकिंग हालात पर सेक्रेटरी फाइनेंस अफेयर्सशक्तिकांत दास और चेयरपर्सन एसबीआई अरुंधति भट्टाचार्य द्वारा दिए चुनिंदा सवालों के जवाब...
Q- समस्या की वजह क्या है?
A-500/1000 के नोटों के रूप में 14 लाख 50 हजार करोड़ रुपए चलन में थे। इनकी जगह नए नोट चलन में नहीं आने तक ये समस्या बनी रहेगी।

Q- तो सरकार कर क्या रही है?
A-कैश को सीधे एटीएम और बैंकों तक पहुंचाने के लिए पहली बार विमान और हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।

Q- बैंकों में भीड़ कब कम होगी?
A-अभी एटीएम से ज्यादा पैसे नहीं निकल रहे हैं, इसलिए भीड़ ज्यादा है। कैश मिलने लगेंगे तो भीड़ कम होगी।

Q- एटीएम से 500 और 2000 के नोट कब मिलेंगे?
A-500 रुपए के नोट 3 सर्कल में देने शुरू हो गए हैं। भोपाल में मिलने लगे, मुंबई में 1-2 दिन में शुरू हो जाएंगे। मंगलवार से 2000 के नोट भी मिलने लगेंगे।
Q- 60% एटीएम तो बंद हैं...
A-एटीएम में नए नोटों के हिसाब से बॉस्केट कम्प्लीट करनी पड़ी। सेंसर बदलने पड़े। इस महीने के आखिर तक एसबीआई के सभी एटीएम नई करंसी देने लगेंगे।

Q- कर्ज सस्ता और ईएमआई कम होने की चर्चा भी होने लगी है?
A-हां। 7 दिसंबर को आरबीआई ब्याज दरें घटा सकता है, क्योंकि नोटबंदी से बैंकों के पास ज्यादा पैसा आ रहा है। एसबीआई और एक्सिस समेत कई बैंक संकेत दे चुके हैं।
सरकार के 11 नए फैसले; जिससे हमें सीधा फायदा होने वाला है
#1.जिन जगहों पर पुराने नोट चल रहे हैं, उसकी मियाद 24 नवंबर तक बढ़ाई गई
#2.निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स व निजी बिजली कंपनी ऑफिस में पुराने नोट लिए जाएंगे।
#3.बैंकों में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन होगी। 
#4. अब एटीएम से 2000 के नोट भी मिलेंगे। हालांकि, अभी सभी एटीएम में यह सुविधा नहीं होगी।
#5.बैंकों में नोट पहुंचाने के काम में तेजी लाने के लिए हेलिकॉप्टर और विमान लगाए गए हैं। 
#6. 18 नवंबर तक नेशनल हाईवे टोल फ्री। 21 नवंबर तक एयरपोर्ट पर पार्किंग चार्ज नहीं लगेगा।
#7.देश भर में माइक्रो कैश मशीनें लगाने का काम शुरू होगा।
#8. कम से कम 3 महीने पुराने करंट अकाउंट्स से कैश विदड्रॉवल की लिमिट प्रति हफ्ते 50 हजार की गई। इससे छोटे कारोबारियों को फायदा होगा।
#9.रूरल एरिया में काम करने वाले 1.2 लाख बैंकिंग अभिकर्ताओं की नकदी सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपए की गई। यह लिमिट बढ़ाई जा सकेगी।
#10.देश के 1.3 लाख डाकघरों को नोटों की सप्लाई बढ़ाई जाएगी। 
#11.बैंकों से कहा गया है कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ट्रांजैक्शन चार्ज 31 दिसंबर तक न लगाएं।
इंदौर में अफवाह रोकने के लिए लगाई धारा
- हालांकि, जिस स्पीड से नोट बांटे जा रहे हैं, यह समय सीमा कम साबित हो सकती है।
- फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिस हिसाब से रुपए को बदलने की प्रॉसेस है, उसमें कम से कम 116 दिन का वक्त लगेगा।
मध्य प्रदेश में अफवाह रोकने के लिए धारा 144
- इंदौर में नोटबंदी पर अफवाह रोकने के लिए धारा-144 लगा दी गई है। इंदौर कलेक्टर पी. नरहरि ने ऑर्डर में कहा है कि बिना वैधानिक आधार के पुरानी करंसी बदलने या उस बारे में अफवाह फैलाने वाली फोटो, संदेश भेजने या कमेंट करना बैन कर दिया गया है। ऑर्डर 12 जनवरी 2017 तक लागू रहेगा।

No comments:

Post a Comment