नई दिल्ली.देश में एटीएम और बैंक से पैसे निकालने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। इस बीच, सीनियर बीजेपी लीडर राम माधव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- 'मुश्किल वक्त में यह देशभक्ति का इम्तहान है।' बता दें कि सरकार ने 500-1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट मार्केट में आने हैं, लेकिन अभी तक ये नोट पूरी तरह मार्केट में अवलेबल नहीं हैं।
अचानक सामने आए इस फैसले से कैश की दिक्कत पैदा हो गई है, लिहाजा एटीएम और बैंकों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। राम माधव ने और क्या कहा...
- राम माधव ने ट्वीट में लिखा- 'इन दिनों हम यह सब (लंबी-लंबी लाइनें) बहुत देख रहे हैं, यह देशभक्ति का इम्तहान है, वरना सामान्य दिनों में तो हर कोई देशभक्त बनता है।'
- राम माधव ने इसके अलावा एक टीवी चैनल के वीडियो को भी एक कमेंट के साथ रिट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- 'देशभक्तों से मिलना चाहते हैं तो इसे देखें।'
- बता दें कि 8 नवंबर को नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का एलान किया था, उन्होंने अनडिक्लेयर्ड कैश को मेनस्ट्रीम इकोनॉमी में लाने के लिए इस कड़े कदम को जरूरी बताया था।
मोदी ने क्या कहा है?
- पिछले हफ्ते कई मीटिंग्स के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से यह अपील की थी कि बस 50 दिन दें, उसके बाद यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
- मोदी ने सोमवार को यूपी के गाजीपुर में कहा- 'मुझे मालुम है कि आप लोगों को दिक्कत हो रही है। मैं इसे समझ सकता हूं।'
- 'आपको हो रही परेशानी से मैं दुखी हूं और इसीलिए मैं इस स्थिति को कंट्रोल करने में लगा हुआ हूं।'
संसद सत्र कल से, अपोजिशन हमले को तैयार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोजिशन पार्टीज ने इस मामले में बुधवार से शुरू हो रहे संसद सत्र में सरकार को घेरने की योजना बनाई है।
- उधर, मोदी ने भी विरोधी दलों से निपटने के लिए स्ट्रैटजी तैयार करने के मकसद से बीजेपी सांसदों के साथ से मीटिंग की है।
- मोदी ने अपने सांसदों से कहा है कि देश इस फैसले का सपोर्ट कर रहा है, इसलिए सरकार को बचाव करने की जरूरत नहीं है।

No comments:
Post a Comment