Tuesday, 15 November 2016

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को बिग बॉस के घर में स्वामी ने कह दिया...बुढ़िया

पटना भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा जो आजकल बिग बॉस में छाई हुई हैं। उनका नाता हमेशा किसी-न-किसी वजह से विवादों में बना रहता है

कभी अपने रोमांस के चलते तो कभी अपने झगड़ों की वजह से। मोनालिसा और स्वामी ओमप्रकाश के बीच की खटपट के कारण बिग बॉस की टीआरपी बढ़ी हुई है।
स्वामी ओम की लोकप्रियता घर में सबसे ज्यादा है। वो पहले दिन से ही लोगों के बीच छाए हुए हैं। वो कभी किसी लड़की को बेटी कह देते हैं तो कभी उसे ही धमकी देने लगते हैं। कभी कहते हैं कि कुछ लोग देश की सभ्यता के खिलाफ हैं तो कभी खुद असभ्य बात कर देते हैं।

हाल ही स्वामी जी को घर से निकालकर बिग बॉस के सीक्रेट रूम में भेजा गया था। जहां वो घर के हर मेंबर पर नज़र बनाये हुए थे। वो घरवालों को देख पा रहे थे लेकिन घरवाले उन्हें नहीं देख सकते थे। उसी दौरान टीवी पर मोनालिसा को डांस करता देख स्वामी ने मोना के बारे में कुछ ऐसी बात कही जो ठीक नहीं थी। उन्होंने मोना को बुढ़िया कहा। स्वामी जी की यही क्लिप सलमान खान ने घरवालों को दिखा दी और इसके बाद घर में घमासान मच गया।
उसे नेहरू की पत्नी मानता आदिवासी समाज, आज भी झेल रही बहिष्कार का दर्द
खबर ये भी आई है कि स्वामी ओम ने मोनालिसा को बहुत ही गलत तरीके से हांथ लगाया जिसके बाद मोना भड़क गयी और स्वामी जी से उनकी लड़ाई हुई। लड़ाई इतनी बढ़ गयी की मनु पंजाबी को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने स्वामीजी पर हांथ उठा दिया

No comments:

Post a Comment