नई दिल्ली । 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सोमवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। इस फैसले के बारे में अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी। सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा। हालांकि, इसके हंगामेदार होने के भी आसार हैं, क्योंकि भाजपा पहले ही कह चुकी है कि केजरीवाल इस मुद्दे पर लोगों को बरगला रहे हैं। नोट बंद किए जाने को लेकर कोई योजना नहीं थी इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से नोट बंद करने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की थी। वायुसेना के जरिए नोट पहुंचाने के मामले में केजरीवाल ने कहा था कि इससे साफ पता चल रहा है कि सरकार के पास नोट बंद किए जाने को लेकर कोई योजना नहीं थी। प्रधानमंत्री के दोस्त ही चैन की नींद सो रहे हैं केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि गरीब चैन की नींद सो रहा है और अमीर नींद की गोलियां खा रहा है। स्थिति उलट है, केवल प्रधानमंत्री के दोस्त ही चैन की नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार पिछले 4 दिनों में पूरे देश में हुआ है, उतना पिछले चार महीनों में नहीं हुआ होगा। गिरफ्तार हों नकली नोट बनाने वाले केजरीवाल ने कहा कि जो लोग नकली नोट बना रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन गरीबों को परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुझे 50 दिन दे दो, लेकिन देश के व्यापारी कह रहे हैं कि 50 दिनों तक व्यापार कैसे चलेगा। व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। पिछले पांच दिनों से बाजार सुने पड़े हैं। लड़कियों की शादी पर असर पड़ रहा है। केंद्र ने हफ्ते में 24 हजार की सीमा रख कर सबको परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा, मोदी जी 24 हजार रुपये में शादी करवा देंगे क्या?

No comments:
Post a Comment