पटना: राजधानी में शराब के कारोबार और सेवन पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस ने क्विक मोबाइल की दो विशेष टीमें गठित की हैं। दोनों टीमों में 40 जवान हैं, जिसकी कमान दारोगा मुन्ना कुमार और सहायक अवर निरीक्षक गुलशन कुमार को सौंपी गई है। विशेष टीम की कार्यशैली पर प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी योगेंद्र कुमार अनुश्रवण करेंगे।
एक टीम में दस बाइक पर 20 जवान रहेंगे। उनके पास शस्त्र, मैनपैक वायरलेस सिस्टम, आदि आवश्यक चीजें होंगी। टीम जगह बदल-बदलकर वाहनों की जांच करेगी। संकीर्ण गलियों और पूर्व में चल रहे जुए एवं शराब के अड्डों पर दबिश देगी। संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर पूछताछ करेगी और सत्यापन के लिए स्थानीय थाना पुलिस के हवाले करेगी। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

No comments:
Post a Comment