Wednesday, 5 October 2016

05 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं


नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1793 - फ्रांसीसी क्रांति के दाैरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।



1796 - स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1805 - भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
1864 -कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
1915 - बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
1946 - पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
1948 - तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
1962- जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म 'डॉ.नो' रिलीज हुई।


1988 - ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
1989 - मीरा साहिब बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
2011- एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
2011- भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी 'आकाश' लॉन्च किया गया।

No comments:

Post a Comment