Wednesday, 5 October 2016

ओमपुरी के शहीद पर दिए बयान पर भड़के शिवपाल, कहा-गद्दार के खिलाफ हो कार्रवाई…

इटावा। फिल्म अभिनेता अभिनेता ओमपुरी के बयान पर उठा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शहीद पर दिए गए बयान पर चारो तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की इकाई के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव उन्हें गद्दार करार दिया है।

शिवपाल सिंह यादव ने ओमपुरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

बारामूला में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव ने ओमपुरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें गद्दार बताया और कहा कि केंद्र सरकार को ओमपुरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि एक टीवी शो में ओमपुरी से पूछे गए एक सवाल में ओमपुरी ने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए देश में अलग-अलग सुर क्यों आ रहे हैं? पाकिस्तान के एक्टर्स का समर्थन क्यों किया जा रहा है? इसी सवाल पर ओमपुरी ने कहा कि सरकार पर जोर डालना चाहिए कि वो पाक कलाकारों का वीजा रद्द करे।



ये भी पढ़ें : शहीद भारतीय जवान पर ओमपुरी ने जो कहा, उसे सुनकर हर देशभक्त का खून खौल उठेगा

सैनिकों की शहादत पर ओमपुरी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि क्या देश में 15-20 लोग ऐसे हैं, जिन्हें बम बांधकर पाक भेजा जा सके? उन्होंने कहा कि कौन जबरदस्ती लोगों को फौज में भेजता है। किसने उनसे कहा कि वे फौज में जाएं। ओमपुरी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलिस्तीन न बनाएं।

शहीद नितिन के परिवार को 20 लाख रुपये देगी सरकार

उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों मुस्लिम रहते हैं उन्हें न भड़काएं। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन सिर्फ देश का विभाजन नहीं था वो परिवारों का भी विभाजन था, देश के तमाम लोगों के परिवार वहां रहते हैं, उनके परिवार वहां रहते हैं फिर कैसे जंग करेंगे। ओमपुरी ने कहा कि सवाल उठाने वाले सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते, उनसे क्यों नहीं कहते कि कैसे वो इन कलाकारों को वीजा देती है । कलाकार की कोई औकात नहीं होती और उससे सवाल पूछे जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment