Thursday, 6 October 2016

12वीं पास हैं तो पुलिस में भर्ती हों, न लिखित परीक्षा और न ही इंटरव्यू


अगर आप 12वीं पास है और पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं तो पूरा करने का सुनहरा मौका हैन लिखित परीक्षा और न इंटरव्यू। जी हां, पंजाब में इस समय 7359 महिला व पुरुष कांस्टेबलों की भर्ती चल रही है और पंजाब सरकार निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से भर्ती करने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस विभाग ने किया बड़ा बदलाव




सेंट्रल रिक्रूटमेंट बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने भर्ती के एक बेहद खास नियम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत भर्ती के लिए इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट को खत्म कर दिया गया है। इसलिए अब चयन सिर्फ उम्मीदवार की लंबाई के आधार पर, 12वीं कक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा।
पंजाब पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


भ्रष्टचार मुक्त भर्ती करने के लिए पंजाब पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया है।गर कोई दलाल भर्ती कराने के लिए संपर्क करता है तो उसकी जानकारी इस नंबर पर कॉल करके दे सकते हैं। सतर्कता ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और केंद्रीय भर्ती बोर्ड के नंबर 95929-41010 पर भी कॉल कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment