खबरें हैं कि सलमान ने मिस रोमानियन ब्यूटी के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि वो उनसे अपना रिश्ता तोड़ने को मजबूर हो गईं. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं…
New Delhi, Oct 6 : सलमान खान की शादी का सवाल तो अब लोगों ने भी पूछना छोड़ दिया है. प्यार के मामले में अनलकी भाईजान हैं या उनकी एक्स-गिर्लफ़्रेंड्स, क्या लगता है आपको. सल्लू मियां की लाइफ में अफेयर शादी तक पहुंचे उससे पहले ही वो कुछ ऐसा कर देते हैं कि उनकी करंट पार्टनर एक्स हो जाती हैं.
पहले भी संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या, कटरीना और अब यूलिया वंतूर. जी हां ! खबरें हैं कि सलमान ने मिस रोमानियन ब्यूटी के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि वो उनसे अपना रिश्ता तोड़ने को मजबूर हो गईं. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं… पिछले कुछ दिनों यूलिया और सल्लू मियां के रोमांस के चर्चे खूब जोर पकड़े हुए थे और सबको यही लग भी रहा था कि इस साल दोनों शादी हो ही जाएगी लेकिन अफसोस दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और शायद इस बार भी वजह सलमान का एंग्री मैन बेहेवियर है.
एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और वे अब इस को दूसरा कोई मौका देने में भी इंटरेस्टेड नहीं हैं. मिस रोमानियन ब्यूटी का वर्क वीजा खत्म होने के बाद वो वापस अपने देश रोमानिया लौट गयी हैं और इतना ही नहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि अब वो वापस कभी भारत नहीं आना चाहती.
इस खबर के सच होने का प्रमाण तो यूलिया का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट भी देता है जिसे आप गौर से देखें तो आपको उनके दर्द की झलक नजर आएगी. भई आखिर भाईजान ने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया जो वो अब कभी इंडिया नहीं आना चाहती … इस सवाल का जवाब तो तभी मिलेगा जब दोनों में से कोई एक अपना स्टेटस अपडेट करेगा, तो फैंस इन्तेजार कीजिये !

No comments:
Post a Comment