Wednesday, 5 October 2016

गूगल ने पेश किया पिक्सल स्मार्टफोन, 13 अक्तूबर से प्री बुकिंग

स्मार्टफोन बाजार के जमे हुए खिलाड़ियों एप्पल और सैमसंग को कड़ी टक्कर देने के लिए गूगल ने मंगलवार को पिक्सल सिरीज के दो स्मार्ट फोन पेश किए। सैन फ्रांसिसको में हुए एक कार्यक्रम में 'गूगल अस्सिटेंट' से लैस गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल लांच किए गए।



भारत में इनकी कीमत 57 हजार से शुरू होगी और इनकी प्री बुकिंग 13 अक्तूबर से कराई जा सकती है। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। यह पांच इंच और साढ़े पांच इंच आकार का होगा।

कंपनी को उम्मीद है कि पिक्सल फोन गूगल सॉफ्टवेयर की खासियत की वजह से जल्द बाजार पर अपनी पकड़ बना लेगा। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस मौके पर कहा कि इसका खास फीचर 'गूगल असिस्टेंट' एक तरह का डिजिटल सहायक है, जो उपयाक्ता के निजी गूगल की तरह काम करेगा।

No comments:

Post a Comment