केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2017 से आंसर शीट के पुनर्मूल्यांकन को बंद करने का निर्णय किया है.
सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि 2014 के बाद से 12वीं कक्षा के लिए 10 विषयों में आंसर शीट का पुनर्मूल्यांकन होता था. उन्होंने कहा कि हालांकि पूनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 1.8 प्रतिशत थी और इसका फायदा उठाने वाले काफी कम थे.
अधिकारी ने बताया कि इसे ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय किया है. सीबीएसई के अध्यक्ष आर के चतुर्वेदी ने कहा कि बोर्ड के संचालक मंडल ने पूनर्मूल्यांकन को समाप्त करने के निर्णय को मंजूरी दे दी है.

No comments:
Post a Comment