Sunday, 9 October 2016

यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले में 140 की मौत, US ने जताई नाराजगी

साना (यमन).यहां एक कम्युनिटी हॉल में अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर सऊदी अरब ने हवाई हमला किया। इसमें 140 लोगों की मौत हो गई और 525 जख्मी हो गए। अमेरिका ने इस हमले पर सऊदी अरब से नाराजगी जताई है। हमला शनिवार देर रात को शहर के दक्षिणी इलाके में हुआ था। उधर, सऊदी अरब ने इस हमले से इनकार किया है। होम मिनिस्टर के पिता का हुआ था निधन
- यमन में हूती विद्रोहियों की सरकार के होम मिनिस्टर जलाल अल रुवैशान के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को लोग अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए थे।
- यूनाइडेट नेशन्स के एक अफसर जैमी मैकगोल्ड्रिक ने बताया- "इस मसले पर फौरन कार्रवाई हो और इंटरनेशल लेवल पर दबाव बनाना चाहिए।"
- उधर, सऊदी अरब गठबंधन सेना के अफसरों ने न्यूज चैनल अल अरेबिया से कहा - "वह इस तरह की जगहों को निशाना नहीं बनाते हैं।"
- हूती सरकार ने हमले के लिए गठबंधन सेना को जिम्मेदार ठहराते हुए निंदा की है। उन्होंने इसे बेहद क्रूर हवाई हमला करार दिया है।
- 2015 से अबतक सऊदी अरब की अगुआई वाली गठबंधन सेना की कार्रवाई में यमन सिविल वॉर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत और 30 लाख बेघर हो चुके हैं।
यमन में है अराजक माहौल
- यमन अरब देशोंं के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां हूती विद्रोही हावी हैं। इन्हें ईरान का सपोर्ट है।
- मार्च 2015 में प्रेसिडेंट अब्द रब्बू मंसूर हादी को सत्ता से हटा दिया था। तब से हूती विद्रोही यहां अपनी सरकार चला रहे हैं।
- सऊदी अरब, मंसूर हादी को सपोर्ट कर रहा है और उसने 17 से ज्यादा देशों की गठबंधन सेनाओं के साथ यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है।
- इस गठबंधन को अमेरिका, फ्रांस, यूके, कनाडा और तुर्की का भी समर्थन है।
अमेरिका ने कहा- सऊदी को सपोर्ट करना ब्लैंक चेक नहीं
- यमन में हुए इस हमले के बाद अमेरिका ने कहा कि वह सऊदी अरब के गठबंधन सेना को सपोर्ट देने की अपनी पॉलिसी का रिव्यू करेगा।
- अमेरिकी डिफेंस काउंसिल के स्पोक्सपर्सन नेड प्राइस कहा- "अमेरिका का सऊदी अरब को सपोर्ट करना कोई ब्लैंक चेक नहीं है। शनिवार और इससे पहले हुई दूसरी घटनाओं के बाद सऊदी अरब के गठबंधन वाली आर्मी को सपोर्ट देने पर विचार किया जाएगा।"

No comments:

Post a Comment