Thursday, 6 October 2016

भारतीय संचार उपग्रह जीसेट-18 फ्रेंच गुयाना से सफलतापूर्वक लॉन्च

बेंगलुरु। भारत की नवीनतम संचार सेटेलाइट जीसेट-18 को गुरुवार तड़के सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसे फ्रेंच गुयाना के कॉरू से प्रक्षेपण कर दिया गया। इसके पहले खराब मौसम के कारण बुधवार को इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था। भारतीय उपग्रह जीसेट-18 को ले जाने वाले यूरोपीय एरियन 5 रॉकेट के जरिये सुबह तकरीबन 2 बजे लॉन्च किया गया।



जीसेट-18 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने डिजायन किया है। इसका उद्देश्य भारत में संचार सेवाओं को बेहतर बनाना है। वर्तमान में संचार सेवाओं के लिए इसरो के पास चौदह सेटेलाइटों का बेड़ा है। लॉन्च के बाद बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय ने मिशन की सफलता की घोषणा की।
इसे लॉन्चर एरियन-5 वीए-231 की मदद से लॉन्च किया गया। जीसेट -18 इसरो की 20वां उपग्रह है जिसे यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी ने लॉन्च किया। इसका वजन 3,404 किलोग्राम है,सामान्य सी बैंड के लिए जीसेट 18 में 48 संचार ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि तेज हवाएं चलने के कारण प्रक्षेपण को एक दिन के लिए टाल दिया गया।Ó उन्होंने यह भी बताया था कि अब यह प्रक्षेपण छह अक्टूबर को भारतीय समयानुसार तड़के दो बजे होगा।

No comments:

Post a Comment