Friday, 7 October 2016

समुद्री तूफान ‘मैथ्यू’ में मरने वालों की संख्या 283 पहुंची

लेस केयेस (हैती)। कैरेबियन सागर के पिछले एक दशक में आये सबसे ताकतवार समुद्री तूफान ‘मैथ्यू’ से हैती में अब तक मरनेवालों की संख्या 283 हो गयी है।

इस्तांबुल में मोटरसाइकिल बम धमाका, 10 घायल



आधिकारिक सूत्रों आज यहां बताया कि इस शक्तिशाली तूफान के आने के बाद तटीय शहर में अधिकारियों और बचाव दल के कर्मचारी पहुंच रहे हैं। सरकार, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के जनप्रतिनिधियों सहित आपातकालीन कर्मचारियों के साथ कई बैठकें की गयीं। इस क्षेत्र में अधिकतर मौतें पेड़ों के टूटने, मलवों के हवा में बिखडऩे और नदियों के उफनने से हुई है। यहां पर मंगलवार को मैथ्यू तूफान के कारण हवा की गति 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

समुद्री तूफान‘मैथ्यू’में मरने वालों की संख्या 140 पहुंची

इस तूफान से अधिकतर क्षति शहरों, मछली पालन के लिए प्रसिद्ध गांवों और देश की सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार तिबुरोन प्रायद्वीप में हुई है। केंद्र सरकार के एक प्रतिनिधि पॉल राफेल ने कहा कि लेस एंजेलिस के तटीय शहरों में कई दर्जन लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था।

No comments:

Post a Comment