Friday, 7 October 2016

तीनों खान नजर आएंगे एक साथ!

तीन सुपरस्टार यानी तीन खान, तीनों एक साथ एक ही फिल्म में नजर आए तो क्या कहने। ऐसा जल्द ही होगा, बस एक छोटा सा ट्विस्ट है। दरअसल सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है का टाइटल ट्रेक शेयर किया है। 



फिल्म के इस ट्रेक में तीनों खान यानी सलमान, शाहरूख व आमिर के डुप्लीकेट्स एक साथ नजर आएंगे। ट्रेक शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है कि हाहा! भगवान आपकी रक्षा करें, राजू रहिकवार (जूनियर शाहरुख खान), सागर पांडे (जूनियर सलमान खान) और देवाशीष घोष (जूनियर आमिर खान)। बड़े होकर झगड़ा मत करना और किया तो मेकअप कर लेना। भई, हम तो यही उम्मीद करेंगे कि स्टार्स के डुप्लीकेट सलमान की बात को ध्यान में रखेंगे।फिल्म में शाहरुख राजू रहिकवार, सलमान सागर पांडे और आमिर देवाषीश घोष के तौर पर नजर आ रहे हैं। तीनों ही फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया है। जहां उनके डुप्लीकेट्स ने तीनों का रोल बखूबी निभाया है।

No comments:

Post a Comment