देहरादून। उत्तराखंड में #SurgicalStrike के बाद उत्तराखंड में 30 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मोदी सरकार के निर्देशों के तहत पुलिस मुख्यालय ने यह कदम उठाया है। इसके तहत सीमांत व अंतरराज्यीय सीमाओं के साथ ही हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में विशेष सुरक्षा बरती जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सर्तकता रखने के निर्देश दिए गए हैं।
#SurgicalStrike के बाद देश भर में अलर्ट जारी
#SurgicalStrike के बाद अब बारामुला में हुए आत्मघाती हमले के बाद गृह मंत्रालय ने पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। विशेषकर सैन्य संस्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। उत्तराखंड में भी खासी संख्या में सैन्य संस्थान हैं। मसलन देहरादून, रुड़की, लैंसडौन व रानीखेत आदि में सैन्य छावनी हैं। इसके अलावा कई बड़े रक्षा संस्थान भी उत्तराखंड में हैं।
सैन्य संस्थानों की सुरक्षा तो सेना के ही जिम्मे है लेकिन बाहर की पूरी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस व खुफिया एजेंसियों के भरोसे रखी गई है।
पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश
प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे इलाकों में पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें आइटीबीपी व सशस्त्र सीमा बल के साथ भी समन्वय बनाने को कहा गया है। प्रदेश में मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर की अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकसी रखी जाएगी।
त्यौहारों पर पुलिस रहेगी सक्रिय
यहां से आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब त्यौहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के अलावा मेला स्थलों पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। यहां सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात करने के साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखा जाएगा।
बता दें कि उरी के बाद आतंकियों ने बारामुला में भी हमला किया। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया।

No comments:
Post a Comment