Wednesday, 5 October 2016

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे पाकिस्तानी हैं : हेमा


नई दिल्ली- अभिनेत्री और भाजपा की सांसद हेमामालिनी ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध की मांग को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि वह कलाकारों का सम्मान करती हैं लेकिन भारतीय सैनिकों की शहादत की उपेक्षा नहीं कर सकतीं।




कैंट टी.वी.सी. अभियान की शुरूआत के दौरान उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में मैं उनके काम की प्रशंसा करती हूं लेकिन मैं यह टिप्पणी नहीं करना चाहती कि उन्हें इस देश में रहना चाहिए या देश छोड़कर जाना चाहिए।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि कलाकार कलाकार होते हैं चाहे वे पाकिस्तान के हों या भारत के लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे पाकिस्तान के हैं। मैं कहना चाहती हूं कि वे अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा कि पाक कलाकारों के भारत में काम करने का समर्थन न करें। और साथ ही कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर सेना ने अच्छा काम किया है तो इसके सबूत क्यों मांगे जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment